चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक सप्ताह के स्वास्थ्य सुधार कार्यक्रम के लिए बेंगलुरु रवाना हो गए हैं। इस दौरान वह एक निजी प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में रहकर प्राकृतिक उपचार, योग, ध्यान और विशेष आहार योजना के जरिए स्वास्थ्य लाभ लेंगे।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति के बावजूद सरकार का नियमित कामकाज पहले की तरह जारी रहेगा। पिछले कई महीनों से लगातार राजनीतिक कार्यक्रमों, प्रशासनिक बैठकों और सरकारी गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण उन्हें थकान की शिकायत हुई थी। चिकित्सकों की सलाह पर उन्होंने एक सप्ताह का स्वास्थ्य कार्यक्रम तय किया है।


