Wednesday, July 1, 2026
Wednesday, July 1, 2026

भारत-पाक रिश्ते सुधारने की पहल, 117 हस्तियों ने मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी

Date:

भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में सुधार की मांग को लेकर दोनों देशों की 117 प्रमुख हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को खुली चिट्ठी लिखी है।

चिट्ठी में अपील की गई है कि दोनों देश टकराव की जगह बातचीत का रास्ता अपनाएं, ताकि दक्षिण एशिया में शांति, स्थिरता और विकास का माहौल बनाया जा सके।

इस चिट्ठी पर भारत की ओर से जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, आरजेडी सांसद मनोज झा समेत 61 लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। वहीं पाकिस्तान की ओर से पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी समेत 56 हस्तियों ने समर्थन दिया है।

हस्तियों ने कहा कि लगातार तनाव से दोनों देशों के आम नागरिकों, युवाओं और आर्थिक विकास पर असर पड़ रहा है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर समेत सभी विवादित मुद्दों पर बातचीत, सैन्य तनाव कम करने, लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने और सांस्कृतिक रिश्ते मजबूत करने की अपील की है।

भारत-पाकिस्तान के बीच 2019 के बाद रिश्तों में ज्यादा तनाव आया। अनुच्छेद 370 हटने के बाद पाकिस्तान ने द्विपक्षीय बातचीत सीमित कर दी थी। वहीं 2021 में LoC पर सीजफायर समझौते का पालन करने पर सहमति बनी थी, लेकिन आतंकी घटनाओं के बाद तनाव बना रहा।

दोनों देशों के बीच आखिरी द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज 2012-13 में हुई थी। इसके बाद भारत-पाक टीमें सिर्फ ICC और एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में आमने-सामने आती रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिलाओं की सत्कार राशि’ आज बैंक खातों में जमा की जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

'मांवां-धीयां सत्कार योजना' के तहत पंजाब की हर महिला...