Tuesday, May 26, 2026
Tuesday, May 26, 2026

तमिलनाडु सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, 50 हजार तक के फसल लोन माफ

Date:

तमिलनाडु सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए कोऑपरेटिव बैंकों से लिए गए फसल ऋण पर राहत योजना का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री विजय ने घोषणा की कि छोटे किसानों के 50 हजार रुपए तक के फसल लोन माफ किए जाएंगे। वहीं बड़े किसानों को भी उनके कर्ज पर राहत दी जाएगी।

सरकार के अनुसार इस योजना का लाभ राज्य के करीब 14.22 लाख किसानों को मिलेगा। इस फैसले से राज्य सरकार पर लगभग 2,044 करोड़ रुपए से अधिक का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। योजना के तहत अलग-अलग श्रेणियों में किसानों को राहत दी जाएगी।

सरकार ने बताया कि 60 हजार रुपए तक के लोन पर 40 हजार रुपए की राहत मिलेगी। 70 हजार रुपए तक के लोन पर 30 हजार रुपए, 80 हजार रुपए तक के लोन पर 20 हजार रुपए और 1 लाख रुपए तक के लोन पर 10 हजार रुपए की छूट दी जाएगी।

इसके अलावा 1 लाख रुपए से अधिक के फसल ऋण लेने वाले किसानों को भी 5,000 रुपए तक की राहत देने का फैसला किया गया है। सरकार का कहना है कि इस कदम से किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और कृषि क्षेत्र को राहत पहुंचेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

फिल्म ‘धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर पर दुष्कर्म का केस, चंडीगढ़ पुलिस ने शुरू की जांच

चंडीगढ़ में फिल्म धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर जॉन जोसेफ...