Pakistan UAE Relations : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। प्रमुख विमानन कंपनी एतिहाद एयरवेज (Etihad Airways) ने अबूधाबी में कार्यरत 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। मामला केवल नौकरी जाने तक सीमित नहीं hai, इन कर्मचारियों को महज 48 घंटे के भीतर यूएई छोड़ने का सख्त आदेश दिया गया है।
बिना नोटिस के सीधे ‘Exit’ का फरमान
आमतौर पर किसी भी अंतरराष्ट्रीय कंपनी में छंटनी से पहले नोटिस पीरियड या स्पष्टीकरण का मौका दिया जाता है लेकिन इस मामले में प्रक्रिया बेहद असामान्य रही। सूत्रों के अनुसार इन कर्मचारियों को कंपनी के HR विभाग ने नहीं बल्कि सीधे इमिग्रेशन ऑफिस बुलाया गया।
वहां उन्हें बताया गया कि उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं और उन्हें 2 दिन (48 घंटे) के अंदर देश से बाहर जाना होगा। निकाले गए लोगों में ग्राउंड स्टाफ से लेकर सीनियर पदों तक के कर्मचारी शामिल हैं। इनमें से एक कर्मचारी पिछले 20 वर्षों से एयरलाइन को अपनी सेवाएं दे रहा था।


