नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ–जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर-लेह हाईवे पर शुक्रवार दोपहर 4 बजे एवंलाच आया। जोजिला पास के जीरो पॉइंट के पास हुए हादसे में कई कार 4-6 फीट बर्फ में दब गईं। कार सवार 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है। 5 लोगों को बचा लिया गया है, उनका अस्पताल में इलाज जारी है। सड़क से मलवा और बर्फ भी हटाई जा रही है। जल्द ही यातायात शुरू होगा।


