Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

बड़ा हादसा: ग्वालियर में मौत का तांडव! स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर, 5 श्रद्धालुओं की मौत, 4 लोग घायल

Date:

 

 

नेशनल : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शहर के परशुराम चौराहे के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

मंदिर से लौट रहे थे श्रद्धालु

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ऑटो में सवार सभी लोग श्रद्धालु थे और मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related