Sunday, May 3, 2026
Sunday, May 3, 2026

जालंधर में मलबे में दबकर चाचा-भतीजा की मौत:छत तोड़ते समय हादसा

Date:

 

जालंधर–जालंधर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में एक पुरानी छत तोड़ने के दौरान हुए हादसे में चाचा-भतीजा की मौत हो गई। छत अचानक ढह गई, जिससे दोनों मलबे के नीचे दब गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह घटना तब हुई जब वे छत तोड़ने का काम कर रहे थे।

 

मृतकों की पहचान 38 वर्षीय दिनेश साहनी और 33 वर्षीय राजा साहनी के रूप में हुई है। ये दोनों मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के कमला भगवानपुर गांव के निवासी थे और वर्तमान में बुलंदपुर में रह रहे थे।

 

ठेकेदार और मकान मालिक की लापरवाही

 

राजा साहनी की पत्नी प्रमिला देवी ने बताया कि उनके पति अपने चाचा ससुर के साथ ट्रांसपोर्ट नगर में ठेकेदार के लिए छत तोड़ने का काम करने गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह काम जेसीबी मशीन से किया जाना था, लेकिन इसे हाथों से करवाया जा रहा था। प्रमिला देवी के अनुसार, ठेकेदार और मकान मालिक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ और दोनों की जान चली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related