पंजाब: पंजाब में आम आदमी पार्टी से जुड़े एक सरपंच पर हुए हमले ने इलाके में सनसनी फैला दी है। फतेहगढ़ साहिब जिले के अमलोह क्षेत्र के गांव शाहपुर में सरपंच डॉ. जसविंदर सिंह पर सुबह के समय नकाबपोश हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार, हमलावरों के चेहरे ढके हुए थे और तेजधार हथियारों के साथ क्लिनिक में घुस आए। उन्होंने सरपंच पर कई वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। घायलों को पहले स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने के चलते उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। प्रारंभिक तौर पर ऐसे में हमले के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक किसी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मामले की जांच जारी है।


