अमृतसर में पूर्व कांग्रेस पार्षद लखनपाल के भतीजे पर फयरिंग दी गई। वह घर के बाहर बहन के साथ खड़े हुए थे और कुत्तों को खाना खिला रहे थे, इसी दौरान स्कूटी पर एक बदमाश पहुंचा, उसने अचानक गोली चला दी।
जिससे गोली युवक के पेट में लगी और वहीं जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। वहीं परिवार के लोग घायल को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना देर रात करीब 11 बजे छेहरटा इलाके में हुई। घायल की पहचान सागर के नाम से हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सागर रात में घर के बाहर कुत्तों को खाना खिलाते के लिए निकला था। उस वक्त उसकी बहन भी पास में खड़ी थी। इसी दौरान एक युवक एक्टिवा पर सवार होकर आया, उसने हेलमेट पहन रखा था।


