जालंधर–जालंधर में नगर निगम के रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट ने घर में आत्मदाह कर लिया। कर्मचारी ने शुक्रवार तड़के अपने कमरे में आग लगा दी। जिसके बाद उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार जागा। मगर, उन्हें बचा नहीं पाया।
रिटायर्ड निगम मुलाजिम परिवार के सामने ही जिंदा जल गया। उनके परिवार में बेटा और पत्नी हैं। शुरुआती जांच में पता चला कि वह कर्जे को लेकर परेशान थे। हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं मृतक का सुसाइड नोट जल तो नहीं गया या फिर उन्होंने कोई वीडियो तो नहीं बनाया था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।
छत में बने कमरे में सोते थे
चौगिट्टी चौक के अवतार नगर में रहने वाले विवेक ने बताया कि उसके पिता सोहन सिंह (60) नगर निगम से रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट थे। वह कर्ज को लेकर काफी परेशान रहते थे। घर में वह छत पर बने कमरे में सोते थे। गुरुवार रात भी वह रोजाना की तरह खाना खाकर कमरे में सोने के लिए चले गए।


