Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

रोहतक में ट्राले का CNG-डीजल टैंक फटा: ड्राइवर-हेल्पर कूदकर बचाई अपनी जान

Date:

 

रोहतक—रोहतक शहर में तिलियार झील के सामने सड़क से गुजर रहे एक ट्राले का टायर फट गया। जिसके बाद सीएनजी टैंक व डीजल की टंकी फटी और आग लग गई। गैस व डीजल की टंकी फटने के कारण साथ लगते फर्नीचर के शोरुम में आग लग गई, जिससे भारी नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

ड्राइवर और हेल्पर कूदकर फरार

तिलियार झील के सामने से सुबह करीब 8 बजे एक ट्राला गुजर रहा था। ट्राले का टायर अचानक फट गया, जिसके कारण ट्राले में लगा सीएनजी का टैंक व डीजल की टंकी भी फट गई और उसने आग पकड़ ली। हादसे के दौरान ट्राले का ड्राइवर व उसका हेल्पर कूदकर मौके से फरार हो गए। वहीं, आग की लपटे साथ लगते फर्नीचर के शोरुम में लग गई।

शोरुम में रखा सामान जला

आग लगने के कारण शोरुम में रखा सामान जलने लगा। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब 7-8 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related