Tuesday, June 23, 2026
Tuesday, June 23, 2026

स्वच्छता सर्वे में चंडीगढ़ की 11वीं रैंकिंग; दिल्ली से भी पीछे, देश में इंदौर ‘सबसे स्वच्छ शहर’, सूरत भी Rank-1 पर, नवी मुंबई तीसरे पर

Date:

वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 की लिस्ट में चंडीगढ़ को 11वीं रैंकिंग मिली है। स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में चंडीगढ़ की 12वीं रैंकिंग थी। इस लिहाज से चंडीगढ़ एक बार फिर 10 सबसे स्वच्छ भारतीय शहरों के बीच अपनी जगह बना पाने में असफल रहा। जबकि टॉप-10 स्वच्छ भारतीय शहरों में दिल्ली का नाम शामिल है। दिल्ली की 7वीं रैंकिंग है। हालांकि, चंडीगढ़ के लिए एक अच्छी बात यह है कि चंडीगढ़ को भारत का सर्वश्रेष्ठ सफाई मित्र सुरक्षित शहर (Best SafaiMitra Surakshit Shehar Chandigarh) घोषित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चंडीगढ़ मेयर अनूप गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ सफाई मित्र सुरक्षित शहर का खिताब सौंपा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related