Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

संसद में उठा एयरपोर्ट पर महंगे खाने का मुद्दा, राघव चड्ढा ने किए 2 बड़े सुझाव

Date:

 

 

नेशनल  : हवाई यात्रियों को एयरपोर्ट पर महंगे खाने से राहत दिलाने का मुद्दा एक बार फिर संसद में उठा है। Raghav Chadha ने कहा कि देश के एयरपोर्ट्स पर खाने-पीने की चीज़ों की ऊंची कीमतें लंबे समय से यात्रियों की बड़ी शिकायत रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने यात्रियों को सस्ता खाना उपलब्ध कराने के लिए Udaan Yatri Cafe की शुरुआत की है, जो एक सकारात्मक पहल है। हालांकि उन्होंने इस योजना को और प्रभावी बनाने के लिए कुछ अहम सुधारों की जरूरत बताई।

 

सभी एयरपोर्ट पर शुरू करने की मांग

राज्यसभा सांसद Raghav Chadha के अनुसार फिलहाल देश में 150 से अधिक एयरपोर्ट मौजूद हैं, लेकिन उड़ान यात्री कैफे केवल 10 से 12 एयरपोर्ट तक ही सीमित हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि इस सुविधा को देश के सभी एयरपोर्ट्स तक बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को सस्ती दरों पर भोजन मिल सके।

 

डिपार्चर एरिया में हो कैफे की व्यवस्था

उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा समय में ये कैफे ज्यादातर प्री-चेक-इन क्षेत्र में, यानी सुरक्षा जांच से पहले लगाए गए हैं। जबकि यात्रियों का अधिक समय सुरक्षा जांच के बाद डिपार्चर एरिया में बीतता है। इसलिए उनका सुझाव है कि Udaan Yatri Cafe को चेक-इन और सिक्योरिटी जांच के बाद डिपार्चर एरिया के अंदर स्थापित किया जाना चाहिए। इससे यात्रियों को बोर्डिंग से पहले आसानी से चाय, नाश्ता या हल्का भोजन लेने की सुविधा मिल सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...