बठिंडा–मानसा के सरदूलगढ़ से हनीमून मनाने दुबई गए नवविवाहित कपल इजराइल-ईरान जंग के कारण वहीं फंस गए हैं। गुरप्रीत सिंह और उनकी पत्नी की वापसी की फ्लाइट 3 मार्च को थी, लेकिन उड़ान रद्द होने से वे घर नहीं लौट पा रहे हैं।
गुरप्रीत ने फोन कर परिवार को अपने सुरक्षित होने की जानकारी दी है, लेकिन हालात को लेकर परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। गुरप्रीत के पिता गुरजंट सिंह ने भावुक होकर कहा कि हम सुबह उठते ही सबसे पहले टीवी चला लेते हैं और दिन भर खबरों पर नजर रहती है। हर नई अपडेट के साथ दिल की धड़कन तेज हो जाती है। जब तक वे घर नहीं लौट आते, चैन कैसे आएगा?


