Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: प्रतिबंधित संगठन के 4 उग्रवादी गिरफ्तार

Date:

 

 

नेशनल : मणिपुर के विभिन्न जिलों से सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन प्रीपैक (पीआरओ) से जुड़े चार उग्रवादियों को जबरन वसूली की गतिविधियों में कथित संलिप्तता में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार, इन उग्रवादियों को पिछले 48 घंटों के दौरान गिरफ्तार किया गया।

 

इंफाल पश्चिम जिले में बृहस्पतिवार को क्षत्रिमयुम लाइबा मेइती (42) को लामदेंग खुनू स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। उसी दिन संगठन के एक अन्य सदस्य को खुमान लाम्पक क्षेत्र से पकड़ा गया। सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को थौबल जिले के उयाल मखा लेइकाई क्षेत्र से संगठन के एक अन्य सदस्य को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान थोकचोम रबीचंद्र सिंह (36) के रूप में हुई है।

 

पुलिस के बयान के अनुसार, संगठन के एक अन्य सदस्य खुरैजाम रोजितकुमार सिंह (37) को इंफाल पूर्व जिले के थोंगजू पार्ट-द्वितीय मखा लेइकाई स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। इस बीच, सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को चुराचंदपुर जिले के थिंगहिजांग गांव में एक अभियान के दौरान एक मैगजीन सहित एक एके-47 राइफल, तीन सिंगल-बैरल राइफलें, एक बोल्ट-एक्शन राइफल और स्कोप से लैस बोल्ट-एक्शन स्नाइपर राइफल जब्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related