International: एपी सूत्रों के अनुसार, United States इजरायल द्वारा ईरान पर किए जा रहे हमलों में भाग ले रहा है। यह जानकारी एक अमेरिकी अधिकारी और ऑपरेशन से परिचित व्यक्ति ने गुमनाम शर्त पर दी है। इजरायल ने शनिवार को दिनदहाड़े Tehran पर हमला किया, जहां सर्वोच्च नेता Ali Khamenei के कार्यालय के पास पहला बड़ा विस्फोट सुना गया। इजराइल के हवाई हमले के बाद ईरान ने एयरस्पेस बंद कर दिया है। ईरानी अधिकारियों का दावा है कि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई तेहरान में नहीं हैं, और उन्हें एक सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया है। सिविलियन एयरक्राफ्ट तेज़ी से निकल रहे हैं।अमेरिका की खुली भागीदारी की खबर ने हालात को और विस्फोटक बना दिया है। अब पूरी दुनिया की नजर इस पर है कि तेहरान अगला कदम क्या उठाता है।


