Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

जयपुर में सवारियों से भरी बस में अचानक लगी आग:70 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Date:

 

जयपुर–जयपुर में राजस्थान रोडवेज की चलती बस में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद 70 सवारियों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। मानसरोवर फायर स्टेशन से पहुंची 2 दमकलों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग से बस पूरी तरह जलकर कबाड़ में बदल गई। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 2:40 बजे मानसरोवर रीको चौराहे पर हुआ।।

 

मानसरोवर फायर स्टेशन के फायरमैन शकुंतला सैनी ने बताया- जयपुर के सिंधीकैम्प से राजस्थान रोडवेज की बस केकड़ी जाने के लिए शुक्रवार दोपहर रवाना हुई थी। रोडवेज बस में केकड़ी जाने के लिए 70 यात्री सवार थे। मानसरोवर रीको चौराहे से सांगानेर की ओर जाते समय अचानक चलती बस में आग लग गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related