Saturday, July 18, 2026
Saturday, July 18, 2026

पंजाब पुलिस की फर्जी लेडी इंस्पेक्टर पकड़ी

Date:

 

लुधियाना–पंजाब के लुधियाना में मंगलवार देर रात पुलिस की वर्दी पहन लोगों को ऐंठने वाली फर्जी लेडी इंस्पेक्टर पकड़ी गई। आरोपी युवती पुलिसवाली बनकर ट्रक ड्राइवरों पर पहले तो रौब झाड़ती, फिर उनसे अवैध वसूली करती।

 

हर रोज ऐसा करता देख ट्रक ड्राइवरों ने उससे पुलिस का आईकार्ड दिखाने को कहा। ऐसा सुनते ही उसके हावभाव बिगड़ गए।

इसके बाद पुलिस मुलाजिम बताकर कागजात जांचने के नाम पर अवैध वसूली कर रही महिला को ड्राइवरों ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

 

आरोपी गुरदासपुर की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related