Tuesday, September 22, 2026
Tuesday, September 22, 2026

लुधियाना में 3 साल के मासूम पर कुत्ते का हमला:सिर और चेहरा नोचा,

Date:

घर के बाहर खेल रही थीलुधियाना के गोविंदगढ़ जोगियन इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब मासूमों का घर के बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना में गली में खेल रही 3 साल की मासूम चांदनी पर आवारा कुत्ते ने जानलेवा हमला कर दिया।

कुत्ते ने बच्ची के सिर और चेहरे को बुरी तरह नोच डाला। लहूलुहान हालत में बच्ची को सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां उसे 35 के करीब टांके आए हैं।

काम पर गए पिता को फोन आया- बेटी को कुत्ते ने काट लिया

पीड़ित बच्ची के पिता चंदन ने बताया कि वह काम पर गए हुए थे तभी उनकी पत्नी का रोते हुए फोन आया कि छोटी बेटी चांदनी को कुत्तों ने बुरी तरह काट लिया है। चंदन के मुताबिक बच्चे घर के बाहर गली में खेल रहे थे तभी अचानक कुत्ते ने चांदनी पर हमला कर उसे जमीन पर गिरा दिया और सिर व मुंह को नोचना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब तक लोग पहुंचे बच्ची लहूलुहान हो चुकी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

फरीदकोट में 47 किलो हेरोइन, 3 पिस्तौल बरामद; चार गुर्गे गिरफ्तार

*सीमा पार हेरोइन और हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े...

श्री आनंदपुर साहिब हलके में गूंजा भगवंत मान दोबारा का नारा

कांग्रेस सरपंच समेत दर्जनों परिवार आम आदमी पार्टी में...