Monday, July 20, 2026
Monday, July 20, 2026

बैकाल झील पर बड़ा हादसा, चीनी पर्यटकों से भरी बस बर्फ में धंसी, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Date:

 

 

मास्कोः रूस के साइबेरिया इलाके में स्थित दुनिया की सबसे गहरी झील Lake Baikal में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। बर्फीली सतह पर चल रही एक टूरिस्ट बस अचानक बर्फ टूटने से झील में समा गई। इस हादसे में आठ पर्यटकों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, मृतक पर्यटक चीनी नागरिक बताए जा रहे हैं।

 

तीन मीटर चौड़ी दरार में गिरी बस

रूस के आपातकालीन मंत्रालय की क्षेत्रीय शाखा ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बस बर्फ में बनी करीब तीन मीटर चौड़ी दरार (आइस फिशर) में गिर गई और देखते ही देखते पानी में डूब गई। बचाव दल ने अंडरवॉटर कैमरे की मदद से झील के भीतर जांच की। करीब 18 मीटर गहराई में बस मिली। जांच के दौरान आठ लोगों के शव बरामद किए गए।

 

एक पर्यटक ने बचाई जान

इरकुत्स्क क्षेत्र के गवर्नर Igor Kobzev ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक पर्यटक बस के पूरी तरह डूबने से पहले बाहर निकलने में सफल रहा। हालांकि, बाकी लोग बस के अंदर ही फंसे रह गए और उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

 

पीड़ितों की राष्ट्रीयता को लेकर जानकारी

अधिकारियों ने मृतकों की राष्ट्रीयता का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया, लेकिन गवर्नर ने कहा कि वे विदेशी नागरिक थे। उन्होंने यह भी बताया कि पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (PRC) के वाणिज्य दूतावास को इस घटना की सूचना दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related