Sunday, July 19, 2026
Sunday, July 19, 2026

पंजाब में 8 मार्च को बजट पेश होगा:CM मान ने गुजरात में किया ऐलान

Date:

 

लुधियाना—पंजाब सरकार 8 मार्च को विधानसभा में बजट पेश करेगी। इसका ऐलान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुजरात दौरे पर पत्रकारों से बात करते हुए किया। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार इस बार कोई भी नया टैक्स नहीं लाएगी और न ही टैक्स की दरें बढ़ाएगी।

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ गुजरात दौरे पर गए हैं। गुजरात में आम आदमी पार्टी देश के बजट और गुजरात के बजट पर चर्चा करने के लिए अलग-अलग शहरों में कार्यक्रम कर रही है।

 

भगवंत मान ने कहा कि देश का बजट और गुजरात का बजट एक जैसा है। इसमें आम लोगों, किसानों, गरीबों, महिलाओं, छोटे व्यापारियों, दुकानदारों के लिए कुछ भी नहीं है। यह सिर्फ कुछ बड़े घरानों के लिए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related