तरनतारन/अमृतसर—तरनतारन में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच हरबिंदर सिंह (38) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार (18 फरवरी) को सिद्धू फार्म में उसनके चचेरी भाई की शादी थी। इसी दोपहर करीब ढाई बजे दौरान हमलावर अंदर घुसे।
जब सरपंच स्टेज पर दोस्तों के साथ डांस कर रहे थे, तो भीड़ से एक युवक निकला और उसने सरपंच को सोफे पर बैठते ही फायरिंग कर दी। हरबिंदर सिंह के पेट और सिर में चार गोलियां मारीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस दौरान जब चचेरे भाई जर्मनजीत सिंह ने हमलावरों का पीछा किया तो उन्होंने उसके पैर में गोली मरा दी। घायल को इलाज के लिए अमृतसर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी भाग निकले।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उधर, अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि CM मान व डीजीपी तुरंत इस्तीफा दें।


