Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

पटियाला में तेजधार हथियार से महिला की हत्या:परिजन बोले- कॉल रिसीव नहीं की, थाने पहुंचे तो पता चला; पति समेत 4 पर FIR

Date:

 

पटियाला में धारदार हथियार से हमला कर महिला की हत्या कर दी गई। परिजनों ने कहा कि पहले फोन आया कि घर पर झगड़ा हो गया, फिर हमने मृतका के पति को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं की, इसके बाद वे पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां पता चला की उसकी हत्या कर दी गई।

मृतका की पहचान रमनप्रीत कौर के नाम से हुई है। पुलिस ने महिला के परिवार की शिकायत पर पति गुरमीत सिंह समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना बीते कल राजपुरा रोड पर गंडा खेरी गांव की है। मृतका के भाई सिमरन सिंह ने बताया कि रमनप्रीत कौर की शादी सात साल पहले हुई थी और उनके घर में पहले भी घरेलू कलह होती रहती थी। उनकी मौसी ने जानकारी दी कि वे सभी कल शाम एक शादी से लौटे थे। शाम करीब 7 बजे उन्हें फोन आया कि रमनप्रीत के घर झगड़ा हो गया है।

मौसी बोली- कॉल करने पर नहीं मिला जवाब

मौसी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने लगातार रमनप्रीत और उसके पति गुरमीत सिंह को फोन किया, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। वे फिर पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि रमनप्रीत की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। मौसी ने यह भी आरोप लगाया कि उनके एतराज के बावजूद पुलिस ने शव को अस्पताल भेज दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related