Friday, May 15, 2026
Friday, May 15, 2026

भारत में मोस्ट वांटेड आतंकी की पाकिस्तान में सरेआम गोली मारकर हत्या

Date:

 

Peshawr: भारत के सबसे वांछित आतंकियों में शामिल मोहम्मद कासिम गुज्जर उर्फ सलमान उर्फ सुलेमान की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार शाम पेशावर में अज्ञात बंदूकधारियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। भारत के पूर्व RAW एजेंट और NSG कमांडो लक्ष्मण उर्फ़ लकी बिष्ट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि मोटरसाइकिल सवार ने किस तरह  सरेआम सड़क पर गुज्जर को निशाना बनाया।

 

पाकिस्तान की खामोशी पर सवाल

मोहम्मद कासिम गुज्जर का नाम लंबे समय से भारत की सुरक्षा एजेंसियों की हिट लिस्ट में था। वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था और भारत में कई आतंकी साजिशों का हिस्सा रहा था। करीब दो साल पहले गृह मंत्रालय ने उसे व्यक्तिगत आतंकवादी घोषित किया था।इस पूरे घटनाक्रम में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अब तक पाकिस्तान की पाकिस्तान पुलिस, पाकिस्तानी सेना या खुफिया एजेंसी ISI की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। न हमले की पुष्टि, न जांच की जानकारी पूरी व्यवस्था की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related