Saturday, October 17, 2026
Saturday, October 17, 2026

गोल्डन टेंपल पहुंचे कनाडा के 3 सिख सांसद: SGPC अध्यक्ष ने किया स्वागत, कई मुद्दों पर चर्चा

Date:

 

अमृतसर–कनाडा से आए एक उच्च स्तरीय सिख प्रतिनिधि मंडल ने आज (शनिवार को) सिखों के केंद्रीय धार्मिक स्थल गोल्डन टेंपल पहुंचकर दर्शन किए। इस दल में कनाडा की कंजर्वेटिव पार्टी के शैडो वित्त मंत्री और सांसद जसराज सिंह हालण, सांसद अमरप्रीत सिंह गिल (कैलगरी स्काईव्यू) और सांसद दलविंदर सिंह गिल शामिल थे।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजेंद्र सिंह धामी और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने प्रतिनिधि मंडल का स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल और शिरोमणि कमेटी के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। सांसद जसराज सिंह हालण और दलविंदर सिंह गिल ने कहा कि पूर्ण गुरसिखी स्वरूप में कनाडा की संसद में मानवता की बात करना उनके लिए गर्व का विषय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related