Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

Jalandhar में Teacher ने घर आकर पीटा Student!, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

Date:

 

 

जालंधर: गढ़ा इलाके के टंकी मोहल्ला स्थित सेठ रामचंद मेमोरियल स्कूल में छात्रों के झगड़े के बाद एक शिक्षक पर छात्र की पिटाई करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले को लेकर स्कूल में हंगामा हो गया, वहीं तनाव के दौरान एक छात्र की मां बेहोश हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

 

पीड़ित छात्र के पिता राकेश कुमार ने बताया कि उनका बेटा राघव स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता है। बीते दिन स्कूल में उसका झगड़ा एक टीचर के भतीजे से हो गया था। आरोप है कि इसके बाद टीचर ने छात्र को पीटना शुरू कर दिया और पीटते हुए छात्र के घर ले गई।  परिजनों का कहना है कि घटना के बाद बच्चा डरा हुआ है और स्कूल जाने से मना कर रहा है। जब परिवार प्रिंसिपल से शिकायत करने पहुंचा तो स्कूल में दूसरे पक्ष के परिजन भी आ गए और वहां विवाद हो गया। एक अन्य महिला ने भी आरोप लगाया कि उसके बेटे के साथ भी टीचर ने मारपीट की। स्कूल प्रबंधन ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और इसे स्कूल का नहीं बल्कि “पर्सनल मैटर” बता दिया।

 

पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना थाना 7 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एएसआई सुच्चा सिंह ने बताया कि परिवार को लिखित शिकायत देने के लिए कहा गया है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि अगर जांच में आरोप सही पाए गए तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related