Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

लुधियाना में मैरिज पैलेस से NRI की कार से चोरी

Date:

 

लुधियाना के जगराओं में शादी समारोह में शामिल होने आए NRI दंपति की कार का शीशा तोड़कर चोर ने बैग उड़ा ले गए। NRI ने कार मैरिज पैलेस के बाहर सड़क पर खड़ी की थी। जानकारी के अनुसार बैग में साढ़े तीन लाख रुपए कैश, गहने व पासपोर्ट था।

घटना बुधवार देर रात जगराओं में पी ग्रैंड मैरिज पैलेस में हुई। मैरिज पैलेस के मालिक ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस व एनआरआई दंपति इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

बताया जा रहा है कि एनआरआई दंपति की शादी भी कुछ देर पहले ही हुई थी और वो किसी रिश्तेदार के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पैलेस में आए थे। एनआरआई के सामने सबसे बड़ी दिक्कत उनके पासपोर्ट को लेकर है।

सभी लोग मैरिज पैलेस के अंदर कार्यक्रम में विजी थे। तभी सूचना मिली की पैलेस के बाहर सड़क पर खड़ी कार का शीशा तोड़ दिया है। जब दंपति बाहर आया और अपनी कार का शीशा टूटा देखा तो उन्हाेंने शोर मचाना शुरू कर दिया। उन्होंने अपने परिजनों के साथ मिलकर पैलेस प्रबंधन से पूछताछ शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related