Saturday, October 17, 2026
Saturday, October 17, 2026

मोहाली में देहव्यापार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:तीन स्पा सेंटर व होटल किए सील; 7 युवतियां रेस्क्यू,

Date:

पंजाब के मोहाली में पुलिस देह व्यापार और अ​नैतिक गतिविधियों को लेकर छापामार कार्रवाई की है। यहां के ज़ीरकपुर पुलिस ने शहर में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ओरा स्पा सेंटर, फॉरएवर स्पा सेंटर और होटल चिराग को सील कर दिया है। पुलिस ने 7 युवतियों को रेस्क्यू किया गया। होटल मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि छापे से पहले कई युवतियां व आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस को यहां लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली थी। एएसपी ने कहा कि जब समाज और युवा जागरूक होंगे, तभी ऐसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सकेगी। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

एएसपी ग़ज़लप्रीत कौर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ इमोरल ट्रैफिकिंग एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में सिर्फ मैनेजर ही नहीं, बल्कि प्रॉपर्टी मालिकों को भी नामजद कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस रेड से पहले कुछ युवतियां मौके से फरार हो चुकी थीं। होटल मैनेजर भी भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे बाद में हिरासत में लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related