Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

PM को गाली देने वाली महिला पर दंगे का केस:डेरा बल्लां संत को भी अपशब्द कहे थे

Date:

 

जालंधर–PM नरेंद्र मोदी और जालंधर के डेरा सचखंड बल्लां के संत निरंजन दास को गालियां देने वाली महिला विवादों में घिर गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ दंगा भड़काने समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। इसकी FIR सामने आई है। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है।

दरअसल, 1 फरवरी को PM नरेंद्र मोदी डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे थे। महिला के मुताबिक PM के दौरे के चलते वह परेशान हुई। उसकी बेटी बीमार थी। पुलिस ने रोड के साथ मेडिकल स्टोर बंद कर रखा था। इससे गुस्सा होकर उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला। इससे लोगों में रोष फैल गया।

पंच ने पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related