Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

जेल में बंद मजीठिया से मुलाकात के बाद डेरा ब्यास प्रमुख का बड़ा बयान

Date:

 

 

पंजाब : राधा स्वामी डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने नाभा जेल में बंद शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात के बाद बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत में बाबा ढिल्लों ने कहा कि मजीठिया पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं।

 

बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा, “मजीठिया मेरा दोस्त है, इसलिए मैं उनसे मिलने आता रहूंगा। रिश्तेदारी अपनी जगह है और सरकार अपनी जगह। उनके खिलाफ जो भी आरोप हैं, वह गलत हैं। किसी पर कमेंट करना मुझे शोभा नहीं देता। अंदर की सभी बातें भी सार्वजनिक नहीं की जा सकती।”

 

गौरतलब है कि बिक्रम सिंह मजीठिया इस समय आय से अधिक संपत्ति के मामले में न्यायिक हिरासत में नाभा जेल में बंद हैं। इससे पहले भी अकाली दल के कई वरिष्ठ नेता और धार्मिक हस्तियां उनसे मुलाकात कर चुके हैं। बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल बढ़ गई है और राजनीतिक तथा सामाजिक संगठनों की नजर इस मामले पर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related