Monday, July 13, 2026
Monday, July 13, 2026

ट्रक ने 2 ऑटो को रौंदा, 5 की मौत

Date:

 

आगरा—आगरा में तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरे 2 ऑटों को टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। 8 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद लोगों ने आरोपी ट्रक चालक को पकड़कर पिटाई कर दी।

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ऑटो उछलकर सड़क किनारे करीब 50 फीट दूर पेड़ से टकरा गए। फिर गड्‌ढे में जाकर पलट गए। लोगों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। टेंपो बुरी तरह डैमेज होकर दो हिस्स्सों में बंट गया। उनकी छत उड़ गई।

 

बताया जा रहा है कि टेंपो सवार लोग चार धाम यात्रा से लौटे थे। आगरा स्टेशन से अपने गांव जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक का ड्राइवर नशे में था। उसकी रफ्तार 100 से ज्यादा थी। टेंपो सड़क के किनारे चल रहे थे। अचानक ट्रक बेकाबू हुआ और दोनों को रौंदता चला गया।

 

एडीसीपी आदित्य कुमार ने बताया- हादसे की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा खंदौली थाना क्षेत्र में जलेसर रोड पर शनिवार सुबह 11 बजे हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related