Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

पंजाब पुलिस के कर्मचारी की गोली लगने से मौ+त

Date:

 

 

मुल्लांपुर दाखा: लुधियाना में एक पुलिस कर्मचारी की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान अनोज मसीह के रूप में हुई है, जो पुलिस कांस्टेबल था और उसकी उम्र करीब 24–25 साल बताई जा रही है। अनोज को कुछ समय पहले ही अपने पिता की जगह पर नौकरी मिली थी।

 

जानकारी के अनुसार अनोज मसीह इस समय लुधियाना–फिरोजपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक लग्जरी कार शोरूम में तैनात था। शोरूम के मालिक को गैंगस्टरों से धमकियां मिल रही थीं, जिसके चलते 16 जनवरी को उसे पुलिस सुरक्षा दी गई थी और अनोज मसीह को भी अन्य कर्मचारियों के साथ वहां तैनात किया गया था।

 

आज ड्यूटी के दौरान तड़के अनोज की सरकारी राइफल से चली गोली लगने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह घटना आत्महत्या है या गलती से गोली चलने से अनोज की मौत हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PSEB 12वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 500 में 500 अंक

मोहाली, 13 मई - पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड Punjab...