Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

दर्दनाक हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद लगी भीषण आग ने छीनी ड्राइवर की जिंदगी

Date:

 

नेशनल : आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले से एक खौफनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। गुरुवार तड़के काठीपुड़ी इलाके में नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों ट्रकों में अचानक आग लग गई। इस भीषण हादसे में एक कंटेनर ट्रक का ड्राइवर जिंदा जल गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे का भयावह दृश्य कैद हो गया।

 

हादसा कैसे हुआ

जानकारी के मुताबिक, काठीपुड़ी नेशनल हाईवे पर यह हादसा तब हुआ जब एक ट्रक ने अचानक यू-टर्न लिया। इसी दौरान विजयवाड़ा की ओर जा रहे कंटेनर ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों ट्रकों में आग फैल गई, जो खासतौर पर कंटेनरों के आगे के हिस्से में तेज़ी से बढ़ी।

 

मृतक ड्राइवर और बचाव कार्य

हादसे में जिंदा जलने वाला ड्राइवर कोलकाता का रहने वाला था। मृतक का नाम कमाल शेख बताया गया है। दूसरा चालक सुरक्षित बच निकला। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। आग बुझाने और राहत कार्य शुरू किया गया, जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। हादसे के कारण दोनों कंटेनरों का आगे का हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया।

 

पुलिस की कार्रवाई और जांच

पुलिस ने हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर ट्रकों को रास्ते से हटाया और हाईवे पर यातायात को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related