Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

जालंधर में रोडवेज बस से टकराकर स्कूटी सवार की मौत

Date:

 

जालंधर1—जालंधर के बीएसएफ चौक पर पंजाब रोडवेज की बस की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा कार को ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ। स्कूटी सवार कार से टकराकर बस के टायरों के नीचे आ गया। हादसे के बाद चौक पर जाम लग गया।

 

मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के एएसआई हरबंस लाल ने बताया कि स्कूटी सवार एक कार को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह कार से टकराकर साथ चल रही रोडवेज बस के टायरों के नीचे आ गया। बस के टायर सिर के ऊपर से गुजरने के कारण व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

कार से आगे निकलने के प्रयास में बस से टकराया

 

बस ड्राइवर संदीप सिंह ने बताया कि वह बस स्टैंड से बस लेकर अमृतसर जा रहा था। बीएसएफ चौक पर जाम लगा हुआ था और एक स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी थी। स्कूटी सवार उसी कार से आगे निकलने का प्रयास कर रहा था कि वह कार से टकराकर उनकी बस के टायरों के नीचे आ गया।

 

सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा बल और थाना बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्कूटी और बस को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। थाना बारादरी के प्रभारी रविंदर कुमार ने बताया कि बस ड्राइवर संदीप सिंह को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related