Tuesday, September 1, 2026
Tuesday, September 1, 2026

गुरुग्राम के 13 स्कूलों को उड़ाने की धमकी:ईमेल मिलने के बाद छुट्‌टी की

Date:

 

गुरुग्राम—हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम में बुधवार सुबह 13 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सभी स्कूलों को धमकी भरे ईमेल आए, हालांकि इनमें क्या लिखा था, इसका खुलासा स्कूल या पुलिस की तरफ से नहीं किया गया।

स्कूलों की तरफ से छात्रों के परिवारों को मैसेज भेजकर धमकी की जानकारी दी गई। साथ ही, यह भी कहा गया कि धमकी का यह मैसेज फर्जी लग रहा है।

धमकी के बाद स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। पुलिस और बम स्क्वायड टीम ने स्कूलों में जांच की, हालांकि यहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

ACP विकास कौशिक ने कहा कि शुरुआती जांच में यह एक ‘हॉक्स कॉल’ (झूठी धमकी) प्रतीत होती है और अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जनता का पैसा जनता को वापस दे रही ‘‘आप’’ सरकार- भगवंत सिंह मान

- विरोधी पार्टियां चाहे जो मर्जी कर लें,...