Wednesday, September 2, 2026
Wednesday, September 2, 2026

पंजाब में बारिश, जालंधर में ओले गिरे:चंडीगढ़ में भी झमाझम बारिश, हिमाचल में बर्फबारी, गाड़ियां बर्फ से ढकीं

Date:

पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश से मौसम बदल गया है। बीती रात से आज (शुक्रवार) सुबह तक तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से ठंड बढ़ गई है। जालंधर में तो ओलावृष्टि भी हुई, जिसके बाद तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं, हिमाचल में सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली, जिसके चलते गाड़ियां बर्फ से ढक गईं।

लुधियाना-अमृतसर में बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री होशियारपुर में दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 23 जनवरी को पूरा दिन मौसम खराब रहेगा। रुक-रुककर बारिश का दिनभर दौर रहेगा। बारिश की संभावना 78% तक है। जालंधर सहित इससे सटे अमृतसर, लुधियाना में भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 2 दिनों तक बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जनता का पैसा जनता को वापस दे रही ‘‘आप’’ सरकार- भगवंत सिंह मान

- विरोधी पार्टियां चाहे जो मर्जी कर लें,...