हरियाणा के करनाल में फर्जी पहचान बता एक हिंदू महिला को जाल में फंसाने, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और फिर निजी पलों का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर मोनू राणा नाम से अकाउंट बनाया था।
34 वर्षीय पीड़िता का कहना है कि सोशल मीडिया पर संपर्क होने के बाद आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर भरोसा जीता। दोनों साथ रहने लगे। इसी दौरान उसने निजी पलों के वीडियो-फोटो अपने पास रख लिए। बाद में सच्चाई सामने आई तो मोनू राणा असल में गफ्फार निकला।
पीड़िता तलाकशुदा है और 14 साल की बेटी की मां है। उसका आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया। बाद में रवैया बदल गया और टॉर्चर करने लगा। कमरों में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे, जिनके जरिए निजी पलों के वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए। इधर, महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


