काराकस–वेनेजुएला की राजधानी काराकस में अमेरिका ने शनिवार रात को 7 हवाई हमले किए। पहला हमला स्थानीय समय के मुताबिक रात करीब 2 बजे हुआ। अमेरिकी मीडिया CBS न्यूज के मुताबिक ट्रम्प ने वेनेजुएला के अंदर सैन्य सुविधाओं और कई खास जगहों पर हमले का आदेश दिया था।
हमले के एक वायरल वीडियो में शहर के ऊपर कम ऊंचाई से गुजरते करीब 10 विमान नजर आए। रॉयटर्स के मुताबिक, शहर के कई इलाकों में तेज आवाजें सुनी गईं, जबकि एक बड़े सैन्य अड्डे के पास स्थित दक्षिणी इलाके में बिजली गुल हो गई।
धमाकों के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों में लोग घबराकर सड़कों पर निकल आए।


