Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

जालंधर में गीजर लीक होने से युवती की मौत:शिवसेना नेता कंबोज की बेटी का आज था जन्मदिन, नहाते समय दम घुटा

Date:

जालंधर—जालंधर में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बाथरूम के गीजर में लीकेज होने से शिवसेना के उत्तर भारत प्रमुख की 22 वर्षीय बेटी की जान चली गई। परिजनों को इसका पता तक नहीं चला। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकली तो दरवाजा तोड़कर उसे निकाला गया। इस घटना से उनके घर में मातम छा गया, जबकि कुछ देर पहले तक उनके घर में उसी बेटी के जन्मदिन की तैयारी चल रही थी।

यह घटना मिट्ठा बाजार क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा है कि बाथरूम में नहाते समय गीजर की पाइप से गैस लीक हुई, जिससे मुनमुन को दम घुटने की शिकायत हुई और वह बेहोश हो गई। परिजन जब तक कुछ समझ पाते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। खास बात यह है कि नववर्ष पर मुनमुन का जन्मदिन था, जिसकी तैयारियां पूरे घर में चल रही थीं, लेकिन खुशियों से भरा यह अवसर मातम में बदल गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related