Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

वंदे भारत एक्सप्रेस सहित ट्रेने घंटों लेट, यात्री परेशान

Date:

 

जालंधर : ट्रेनों की देरी का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा, इसी क्रम में वंदे भारत एक्सप्रेस (12029) अपने निर्धारित समय दोपहर 12.06 से लगभग 1 घंटा लेट रहते हुए 1 बजे के करीब सिटी रेलवे स्टेशन पहुंची। नई दिल्ली से आने वाली (22487) वंदे भारत एक्सप्रेस आधा घंटा देरी के साथ रात 8 बजे के करीब जालंधर कैंट पहुंची जबकि अमृतसर से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत करीब 25 मिनट देरी से कैंट पहुंची।

पूर्व निधार्रित शेड्यूल के मुताबिक नई दिल्ली से आने वाली शान-ए-पंजाब (12497) लुधियाना से शॉर्ट टर्मिनेट करते हुए वापस लौट गई। आम्रपाली एक्सप्रेस (15707) करीब 5 घंटे लेट रहते हुए दोपहर 3.20 के करीब सिटी पहुंची। अमृतसर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली (14680) अमृतसर-दिल्ली एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी के साथ जालंधर पहुंची।

डा. अम्बेडकर नगर से वैष्णो देवी जाने वाली (12919) मालवा एक्सप्रेस 8 घंटे की देरी के साथ शाम साढ़े 6 बजे जालंधर कैंट पहुंची। हेमकुंट एक्सप्रेस (14609) सवा 2 घंटे लेट रहते हुए दोपहर 3 बजे कैंट स्टेशन पहुंची। वाराणसी से आने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस (12237) निर्धारित समय से सवा 3 घंटे की देरी के साथ सवा 10 बजे जालंधर कैंट पहुंची। नई दिल्ली से वैष्णों देवी जाने वाली (04081) वैष्णो देवी स्पेशल पौने 7 घंटे की देरी के साथ 12 बजे कैंट स्टेशन पहुंची।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related