Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

उत्तराखंड में भीषण हादसाः अनियंत्रित होकर बस दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोगों की मौत की सूचना

Date:

 

अल्मोड़ाः उत्तराखंड के अल्मोड़ा में मंगलवार सुबह भीषण हादसा हुआ है। जहां भिकियासैंण क्षेत्र के शिलापनी में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 12 यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए हैं। घायलों को निकालने और उन्हें चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने का कार्य जारी है फिलहाल मृतकों व घायलों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण–रामनगर मार्ग पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। द्वाराहाट–भिकियासैंण–बासोट होते हुए रामनगर की ओर जा रही एक यात्री बस सुबह करीब 8 बजे भिकियासैंण से लगभग 4 किलोमीटर आगे शीलापानी (विनायक क्षेत्र) में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 7 यात्रियों के मारे जाने की सूचना है, जबकि कई अन्य यात्रियों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

मौके पर उपजिलाधिकारी भिकियासैंण याक्षी अरोड़ा, थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार तथा उप निरीक्षक संजय जोशी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। एंबुलेंस सेवा भी मौके पर मौजूद है और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related