Saturday, August 15, 2026
Saturday, August 15, 2026

पंजाब में कांग्रेस का कल मनरेगा मुद्दे पर धरना प्रदर्शन

Date:

 

चंडीगढ–महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के नाम और ढांचे में प्रस्तावित बदलाव को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने आरोप लगाया कि यह कदम देश के गरीब, मजदूर, महिला और किसानों के खिलाफ है और इससे राज्यों को कमजोर कर केंद्र को ज्यादा शक्तिशाली बनाया जा रहा है।

 

राजा वडिंग ने कहा कि प्रधानमंत्री पहले मनरेगा को कांग्रेस की “विफलताओं का पुलिंदा” बताते थे और बाद में इसकी को निरंतर जारी रखा है। असलियत यह है कि इसी योजना ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संभाला। कोरोना काल में करोड़ों लोगों को इसी कानून के तहत रोजगार मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में गरीब मजदूरों को न तो पूरा काम मिल रहा है और न ही समय पर भुगतान ही मिल रहा है।

 

पहले पंजाब अपना दस फीसद नहीं दे पा रहा था तो अब 40 फीसद कैसे दे पाएगा और ऐसा होने पर यह योजना पंजाब में लगभग बंद हो जाएगी। कांग्रेस कल 21 दिसंबर को पंजाब में जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन करने जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related