Sunday, August 16, 2026
Sunday, August 16, 2026

बांग्लादेश में हसीना विरोधी नेता हादी की मौत:पिछले हफ्ते सिर में गोली लगी थी;

Date:

बांग्लादेश में शेख हसीना के विरोधी नेता उस्मान हादी की गुरुवार रात मौत हो गई है। उनकी मौत के बाद बांग्लादेश में हालात बिगड़ गए हैं और कई जगह हिंसा फैल गई है।

प्रदर्शनकारियों ने देश के सबसे बड़े अखबार डेली स्टार और प्रोथोम आलो के ऑफिस में जबरन घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी की। आग लगाने के बाद करीब 25 पत्रकार अंदर फंस गए थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। दोनों अखबार आज बंद रहेंगे, ऑनलाइन सेवाएं भी ठप हो गई हैं।

हादी 2024 के छात्र आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक थे। उन्हें 12 दिसंबर को सिर में गोली मारी गई थी। ढाका में चुनाव प्रचार के दौरान उन पर गोली चलाई गई थी। गोली लगने के बाद उन्हें पास के अस्पतालों में ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

हमले से कुछ घंटे पहले उस्मान हादी ने ग्रेटर बांग्लादेश का एक मैप शेयर किया था, इसमें भारतीय इलाके (7 सिस्टर्स) शामिल थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related