चंडीगढ़– मपंजाब में चल रहे पंचायत समिति व जिला परिषद चुनाव को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा दायर जनहित याचिका पर आज सुनवाई होगी। इसमें मांग की गई है कि 17 दिसंबर को होने वाली मतगणना प्रक्रिया की पूरी वीडियोग्राफी करवाई जाए।
याचिका में यह दलील दी गई
यह जनहित याचिका कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने वकील निखिल घई के माध्यम से दायर की है। उन्होंने अदालत में दलील दी है कि यह याचिका “पंजाब राज्य में जिला परिषद चुनावों की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता को सुरक्षित रखने के हित में” दायर की गई है।
राजा वड़िंग ने कहा कि मतगणना की वीडियोग्राफी एक सरल, उचित और संवैधानिक रूप से स्वीकार्य व्यवस्था है। इससे न तो चुनाव प्रक्रिया में कोई बाधा आती है और न ही मतदान की गोपनीयता भंग होती है। बल्कि इससे जवाबदेही बढ़ती है, गड़बड़ियों पर रोक लगती है और चुनाव के बाद होने वाले विवाद कम होते हैं।