Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

हरियाणा रोडवेज के कंडक्टर-ड्राइवर ने छात्र को पीटा ,दोनों सस्पेंड

Date:

 

भिवानी—हरियाणा के भिवानी में रोडवेज बस के कंडक्टर और ड्राइवर ने छात्र को लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा। छात्र दिल्ली से एग्जाम देकर लौट रहा था। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बस कंडक्टर और ड्राइवर उसे पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

छात्र बचने के लिए दौड़ भी रहा है, लेकिन दोनों उसे भगा भगा कर पीट रहे है। कुछ लोग उन्हें रोकने का प्रयास भी करते है, लेकिन दोनों छात्र को पीटते रहते है। इस पिटाई से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भी भर्ती करवाना पड़ा।

 

उधर, मामला सामने आने के बाद रोडवेज जीएम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर और कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, पीड़ित छात्र के परिजन मामले में पुलिस को शिकायत देने की तैयारी कर रहे है।

 

 

दिल्ली से एमए कर रहा है युवक

भिवानी के गांव कुड़ल निवासी पीड़ित छात्र आशीष ने बताया कि वह दिल्ली की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से एमए की पढ़ाई कर रहा है। वह दिल्ली से पेपर देकर अपने गांव लौट रहा था। वह अपने साथ स्टडी टेबल लिए हुए था। उसने भिवानी डिपो की एसी बस में अपने गांव आने के लिए रोहतक से सवार होना चाहा, लेकिन रोडवेज कर्मचारियों ने उसे नहीं बैठाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related