Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

लुधियाना में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के दो गुर्गे गिरफ्तार

Date:

पंजाब के लुधियाना में थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में जल्द प्रेस कान्फ्रेंस भी कर सकती है। आरोपियों की पहचान जतिन उर्फ सैम और जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि आरोपियों से पुलिस को अवैध हथियार भी मिले है।

बदमाशों के मोबाइल डिटेल भी पुलिस खंगाल रही है। पता किया जा रहा है कि ये कब से गोल्डी बराड़ के संपर्क में है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 111(1,2) BNS 25/54/59 Arms Act के तहत मामला दर्ज किया है। इसी के साथ पुलिस ने 15 और बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

पुलिस ने आरोपियों को 12 दिसंबर को गुप्त सूचना के आधार पर वैद्य मंदिर चौक के पास दरेसी ग्राउंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गोल्डी बराड़ ने फिरौती वसूलने के लिए एक संगठित अपराध समूह बनाया है। पुलिस जांच कर रही है कि अभी तक इन लोगों ने कितने लोगों से फिरौती मांगी है।

इस समूह में शुभम ग्रोवर, वरिंदर चरन, मानव, विकास, राजेश उर्फ ​​कंन्नू, संदीप, नरेश सोनी, विक्रम संदीप, राजन सिद्धू उर्फ ​​नन्नी, जसप्रीत सिंह उर्फ जस, जतिन उर्फ ​​सैम और जतिन कटारिया शामिल हैं। इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PSEB 12वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 500 में 500 अंक

मोहाली, 13 मई - पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड Punjab...