Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

इंडिगो के 4 फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर सस्पेंड

Date:

 

नई दिल्ली—देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में जारी संकट के बीच लगातार एक्शन हो रहा है। शुक्रवार को डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एयरलाइन की सुरक्षा और ऑपरेशनल नियमों की देखरेख के लिए जिम्मेदार 4 फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। इनमें रिषराज चैटर्जी, सीमा झमनानी, अनिल कुमार पोखरियाल और प्रियम कौशिक का नाम शामिल है।

 

इधर, DGCA की चार सदस्यों वाली कमेटी शुक्रवार को भी इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स से मिलेगी। पीटर से पिछले हफ्ते बड़े पैमाने पर फ्लाइट्स कैंसिल होने को लेकर पूछताछ की जाएगी।

 

इस बीच, देश में कम किराए वाली विमान सेवा शुरू करने वाले कैप्टन गोपीनाथ ने कहा कि इंडिगो संकट शायद इसलिए बढ़ा, क्योंकि एयरलाइन संचालकों में घमंड और ओवरकॉन्फिडेंस आ गया था। इसलिए एयरलाइन हालात नहीं समझ पाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related