Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

मूसेवाला की मां का पुतला जालाया-10 लाख का नोटिस

Date:

 

जालंधर—जालंधर में सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर का पुतला फूंकने के मामले में नया मोड़ आया है। सिद्धू मूसेवाला की मां ने अपने वकील के जरिए क्रिश्चियन ग्लोबल एक्शन कमेटी को 10 लाख का लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस के जरिए सिद्धू की फैमिली की तरफ से वकील गुरविंदर संधू ने पूछा है कि ये सब किसके इशारे पर किया गया है।

लीगल नोटिस में कहा गया है कि उनके खिलाफ ये सब किसी के इशारे पर किया गया है। उसका नाम बताया जाए। इसके साथ ही 15 दिन के अन्दर उनसे लिखित माफी मांगी जाए। ये माफीनामा को अखबारों में भी पब्लिश करवाया जाए। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इसे अपलोड किया जाए। 10 लाख की राशि चरन कौर को दी जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो वो कमेटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी।

 

सिद्धू मूसेवाला की मां की तरफ से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि चरण कौर के खिलाफ टिप्पणियां बंद की जाएं। इसके साथ ही 15 दिन के अंदर चरण कौर से बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगी जाए और इसे समाचार पत्रों में प्रकाशित करवाया जाए।

 

संगठन के सभी सार्वजनिक सोशल मीडिया प्लेटफार्मों (फेसबुक पेज सहित) पर कम से कम 30 दिनों के लिए माफी की पोस्ट की जानी चाहिए। माफी का मसौदा चरन कौर से पढ़वाए बिना प्रकाशित न किया जाए। आपके एक्शन से चरन कौर को हुई मानसिक पीड़ा, सदमे और उनकी प्रतिष्ठा तथा सार्वजनिक स्थिति को हुए नुकसान के मुआवजे के रूप में 10 लाख रुपए दिए जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PSEB 12वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 500 में 500 अंक

मोहाली, 13 मई - पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड Punjab...