Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

अमेरिका के बाद अब मैक्सिको ने भी बढ़ाया टैरिफ, भारत पर सीधा असर! उद्योगों में चिंता

Date:

 

 

इंटरनेशनल –दुनिया में एक बार फिर टैरिफ वॉर (Tariff War) की आहट सुनाई दे रही है। अमेरिका के बाद अब मेक्सिको (Mexico) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए चीन (China) समेत कई एशियाई देशों से आने वाले सामानों पर 50% तक हाई टैरिफ (High Tariff) लगाने का फैसला किया है। मेक्सिको की सीनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और ये नए टैरिफ अगले साल यानी 2026 से लागू होने वाले हैं। मेक्सिको के इस कदम से उन देशों को बड़ा झटका लगने वाला है, जिनके साथ उसका कोई मुक्त व्यापार समझौता (Free Trade Agreement) नहीं है।

इन देशों पर पड़ेगा सबसे ज़्यादा असर

रिपोर्ट के मुताबिक मेक्सिको द्वारा बढ़ाया गया यह टैरिफ अगले साल 2026 से लागू होगा। इस फैसले से सबसे ज़्यादा प्रभावित होने वाले देशों में निम्नलिखित राष्ट्र शामिल हैं:

 

चीन

 

भारत

 

दक्षिण कोरिया (South Korea)

 

 

थाइलैंड (Thailand)

 

इंडोनेशिया (Indonesia)

 

इन सभी देशों से आने वाले ऑटो पार्ट्स, टेक्सटाइल (Textiles), स्टील (Steel) समेत अन्य सामानों पर अगले साल से मेक्सिको 50% तक टैरिफ वसूलेगा। सीनेट में पास किए गए प्रस्ताव के मुताबिक लगभग 1400 आयातित सामानों पर शुल्क लगाया जाएगा जिसमें कुछ सामानों पर टैरिफ को बढ़ाकर 35 फीसदी तक किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related