Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

राजस्थान में निर्माणाधीन एथेनॉल फैक्ट्री पर मचा बवाल, किसानों और पुलिस के बीच हुई ज़बरदस्त भिड़ंत

Date:

 

 

नेशनल: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले का टिब्बी क्षेत्र में बुधवार को राठीखेड़ा गांव के पास बन रही एथेनॉल फैक्ट्री का विरोध कर रहे किसानों और पुलिस के बीच भीषण झड़प हो गई। इस झड़प में प्रदर्शनकारी किसानों ने ट्रैक्टरों का इस्तेमाल करते हुए निर्माणाधीन फैक्ट्री की चारदीवारी को पूरी तरह ढहा दिया। भीड़ को रोकने की कोशिश में पुलिस ने लाठीचार्ज  किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों का संख्या ज्यादा होने के कारण पुलिस को पीछे हटना पड़ा।

 

बेकाबू हुए हालात

झड़प के बाद वहां के हालात नियंत्रण से बाहर हो गए। मौके से हिंसा व आगजनी की घटनाएँ सामने आईं। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर मौजूद 10 कारों और एक जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया, जबकि 3 अन्य जेसीबी और 2 वाहनों में तोड़फोड़ की गई।

 

इंटरनेट हुआ बंद

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत टिब्बी कस्बे और आसपास के कई गांवों में इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश दिया। एहतियात के तौर पर स्कूलों और बाजारों को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। संघर्ष के दौरान संगरिया के विधायक अभिमन्यु पूनिया के सिर में चोट लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related